-
अच्छी उपज के लिए फसल को
उपयुक्त पोषक तत्व देने चाहिए।
-
हर तीन साल में खेत को तैयार
करते समय, उर्वरक देने के पहले 15-20 टन अच्छी सड़ी हुई खाद को
मिट्टी में मिलाये।
-
असिचिंत स्थितियों में 30 कि.ग्रात्र
नत्रजन,20 कि.ग्रा. फास्फोरस और 10 कि.ग्रा. पोटॉश प्रति हेक्टेयर
डाले।
या
-
असिचिंत स्थितियों में 65
कि.ग्रा. यूरिया, 125 कि.ग्रा. सुपरफास्फेट और 17 कि.ग्रा. पोटॉश
का मुरेट प्रति हेक्टेयर डाले।
या
-
असिचिंत स्थितियों में 43
कि.ग्रा. डाइअमोनियम फास्फेट,50 कि.ग्रा. यूरिया, 17 कि.ग्रा.
पोटॉश का मुरेट प्रति हेक्टेयर डाले।
सिंचित स्थितियों में बेसल मात्रा
नत्रजन 45 कि.ग्रा./हे
फास्फोरस 30 कि.ग्रा./हे
पोटॉश 20 कि.ग्रा./हे
बाद में पहली सिचाई के समय
नत्रजन 45 कि.ग्रा./हे
-
2-3 प्रतिशत यूरिया के घोल का
छिड़काव करें।
-
गंधक की कमी वाली मिट्टी उपज कम होती
है। अच्छी उपज के लिए 20-40 कि.ग्रा गंधक/हे के हिसाब से उपयोग करें।